मध्य प्रदेश में एक झूठ बोलने की दुकान हैं, जानें कहां है यह दुकान

भोपाल, ब्यूरो। किराने की, कपड़े की, दवाओं की… कई दुकानें आपने देखी होंगी, लेकिन क्या आपने झूठ बोलने की दुकान देखी है। यह दुकान मध्य प्रदेश में है। और इसे खोज निकाला है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने। चौहान ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि— वो मेरे बारे में कुछ कहते रहे। मैंने आपत्ति नहीं की, लेकिन कल कमल नाथ जी ने राज्यपाल जी के अभिभाषण पर अशोभनीय टिप्पणी की है और उन्होंने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। राज्यपाल एक संवैधानिक पद कम से कम संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति, राज्यपाल जी से यह कहना कि उनसे झूठ बुलवाया यह लोकतंत्र की गरिमा गिराने का काम है। अब झूठे वादे आप करो सवाल पूछें तो उत्तर न दो और फिर चीजें गोल मोल करने के लिए दूसरों पर झूठ बोलने का आरोप लगाओ। यह कांग्रेस की शैली है।

सीएम शिवराज ने फिर दागा सवाल

शिवराज ने कहा कि आज मैं फिर पूछ रहा हूं आप कितने झूठ बोलते हैं। आपने कहा था वचन दिया था। संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासीय खेल स्कूल खोले जाएंगे सवा साल की सरकार में एक भी ऐसा स्कूल खोला क्या.???
अब इसका तो जवाब दो…!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here