भोपाल, ब्यूरो। कांग्रेस में मची खलबलाहट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि कमल नाथ जी कुछ कहते है उनकी आईटी सेल कुछ कहती है, कांग्रेस में गदर मचा हुआ है, कांग्रेस के एक नेता कह रहे, अजय, अरुण बच्चे है।
कमल नाथ से पूछा 14 वां सवाल
- सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं साधन है। कमलनाथ जी बताएं उनकी अकाउंटेबिलिटी कितनी है।
- कमलनाथ जी आपने कहा था कि सहायक कृषि आधारित उद्योगों जैसे पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, उद्यानिकी के लाभ के लिए किसानों को प्रोत्साहन देंगे और रियायती ब्याज दर पर बैंक से 5 वर्ष का ऋण उपलब्ध कराएंगे। सवा साल में क्या किया कांग्रेस बताए? कमलनाथ बताएं?