मध्य प्रदेश की योजनाएं नहीं है रेवड़ी बाटो योजना : प्रहलाद पटेल

Prahlad singh Patel
Prahlad singh Patel

प्रहलाद पटेल ने शिवराज की लाड़ली बहना को बताया सोशल स्कीम

भोपाल। मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का स्वागत करता हूं। रेवड़ी कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप बिल्कुल सही है। लेकिन जन कल्याण की योजनाएं रेवड़ी बांटो (freebies Scheme) योजनाएं नहीं हैं। जिन योजनाओं का इंपैक्ट एसेसमेंट हो रहा है और तारीफ हो रही है, वो रेवाड़ी बांटो योजना नहीं हैं। लाड़ली बहना, शौचालय निर्माण, सस्ती बिजली, पीएम आवास ये रेवड़ी बांटों योजना नहीं है। यह बातें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल में कहीं। वे शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

नरसिंहपुर से प्रत्याशी है पटेल

आपको बता दें कि प्रहलाद सिंह पटेल पूर्व में सांसद रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें विधायकी का टिकट दिया गया है। भाजपा ने उन्हें नरसिंहपुर सीट से मैदान में उतारा है। यहां से मौजूदा विधायक जालम सिंह पटेल उनके सगे भाई हैं।


चुनाव में सरकारी धन का दुरुपयोग ठीक नहीं

प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर अपनी बात रखते हुए प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि चुनावी राजनीति में जिस प्रकार से सरकारी धन का दुरुपयोग होता है, वो गलत है। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मंशा और पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं में कोई अंतर नहीं है। दोनों की मंशाएं एक ही हैं।

अजय सिंह राहुल भैया पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता तथ्यों से परे जाते हैं। अजय सिंह राहुल ने मुझ पर बिना तथ्यों के कोयला घोटाले का आरोप लगाया है। जिस समय कोयला घोटाला हुआ था, उस समय में सांसद भी नहीं था। प्रहलाद पटेल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी चुटकी ली। पटेल ने कहा कि अजय सिंह राहुल के साथ ‘राहुल’ नाम जुड़ा हुआ है, यह उसका ही इंपैक्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here