पन्ना, ब्यूरो। मजबूरी इंसान को इतना मजबूर कर देती है कि जान चली जाये तो क्या गम किया जाये। कुछ ऐसे ही हालात मध्य प्रदेश के एक जिले में देखने को मिला। लोगों को लगा कि यह कोई शव यात्रा है, जिसमें शामिल होने लोग जा रहे हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। यह मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले का है। यहां पर खाट पर लेटा बुजुर्ग आदमी और पीछे चलती भीड़ को देखकर शायद आप इसे शव यात्रा समझ रहे होंगे, लेकिन यह शव यात्रा नहीं है। लोगों की यह भीड़ बीमार बुजुर्ग को अस्पताल लेकर जा रही है, क्योंकि 4 किमी. का रास्ता दलदल में तब्दील है। मामला पन्ना (Panna) जिले के ग्राम पिपराही का है।