things not to do after a meal: खाना खाने के बाद अक्‍सर लोग कर बैठते हैं ये गलतियां, जिसके बाद शरीर में नहीं लगता कुछ भी खाया हुआ – 7 things you should never do after eating

हमारे दिन प्रतिदिन की आदतों का हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अधिक काम के कारण हम अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण हमारे शरीर के कई सिस्टम प्रभावित होने लगते हैं। कभी-कभी हम भोजन नहीं करते या बहुत अधिक भोजन कर लेते हैं। इससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें समय पर पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा भी हमें बहुत सारी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है। जैसे कि भोजन के तुरंत बाद स्विमिंग या एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि खाने के बाद आपको कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए।

फल खाना

फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं। लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। खाली पेट या भोजन के कुछ अंतराल के बाद फल खाना फायदेमंद होता है।

वर्कआउट

खाना खाने के बाद जिम या वर्कआउट करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है। हमारा शरीर एक निश्चित तरीके से बना होता है और हर चीज के लिए एक समय होता है। भोजन के बाद वर्कआउट करने से सुस्ती और पेट की परेशानी होती है।

Bird Flu में नॉन वेज खाकर न लें रिस्‍क, चिकन और अंडे से कहीं ज्‍यादा प्रोटीन है इन चीजों में

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन

भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। तंंबाकू में मौजूद निकोटीन ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है। यह रक्त में हीमोग्लोबिन के साथ एक यौगिक बनाता है और शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित करता है। इसके अलावा यह आंत के कैंसर की संभावना को बढ़ाता है।

भोजन के तुरंत बाद सो जाना

अधिकांश लोग भोजन करने के बाद सो जाते हैं। लेकिन यह आदत सेहत के लिए हानिकारक है। दरअसल, खाने के बाद शरीर को पाचन क्रिया में समय लगता है। नींद एक बाधा की तरह काम करती है और आंतरिक समस्या का कारण बनती है। इसलिए बहुत सारे लोग पेट फूलने, पीड़ा, शरीर के दर्द से अधिक पीड़ित होते हैं।

शॉवर लेना

नहाने के बाद शरीर को काफी राहत मिलती है। लेकिन भोजन के बाद नहाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। दरअसल, भोजन के बाद पाचन तंत्र काम करना शुरू करता है। नहाने के बाद पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। अपने भोजन को ठीक से पचाने के लिए, आपको पेट की ओर पर्याप्त ऊर्जा और अच्छी मात्रा में रक्त प्रवाह की आवश्यकता होगी। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि आपको स्नान करने से पहले भोजन के कम से कम 30-40 मिनट बाद तक इंतजार करना चाहिए।

पानी का सेवन

पानी हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित अंतराल पर इसका सेवन करना आवश्यक है, क्‍योंकि यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। लेकिन जब इसे भोजन के बाद लिया जाता है, तो यह सीधे एंजाइम और जूस सिकरीशन पर असर डालता है। इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता और माशय में सड़ने लगता है। इसे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्‍या पैदा हो जाती है।

कभी मिस इंडिया बनना चाहती थी 70 किलो की ये लड़की, लोगों ने उड़ाया मजाक तो कड़ी डायट से ऐसे पाया टोन्‍ड फिगर

चाय पीना

ऑफिस के बाद अक्‍सर देखा जाता है कि लोग चाय की चुस्‍कियां लेने टपरी पर पहुंच जाते हैं। लेकिन ऐसा करना चाहिए, क्‍योंकि चाय में पॉलिफिनॉल्स और टेनिंस जैसे केमिकल होते हैं, जो शरीर को भोजन से लिए जाने वाले न्यूट्रिशंस को खत्‍म करते हैं। चाय प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती है। यदि आपने खाने में हरी सब्‍जियों का सेवन किया है, तो वह उसमें मौजूद आयरन को भी खत्‍म कर देती है।

अच्छी सेहत और फिटनेस के लिए भोजन करने के तुरंत बाद ये काम नहीं करने चाहिए। इससे पाचन क्रिया खराब नहीं होती है और भोजन आसानी से पच जाता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here