चैत्र नवरात्रि पर पीतांबरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां बगलामुखी के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है। नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और मां बगलामुखी के दरबार में दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

देश के कोने-कोने से साधक और श्रद्धालु मां पीतांबरा की आराधना और साधना के लिए दतिया पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं मंदिर के चारों प्रवेश द्वारों को आकर्षक सजावट और रंगीन रोशनी से भव्य रूप दिया गया है।

पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आस्था, भक्ति और शक्ति आराधना का यह दिव्य संगम दतिया को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर रहा है। नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा पीठ क्षेत्र भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here