Three more coronavirus-infected patients die in Nagaland, 59 new cases in Meghalaya – नगालैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत, मेघालय में 59 नए मामले

नगालैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत, मेघालय में 59 नए मामले

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोहिमा/ शिलांग:

Coronavirus: नगालैंड में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण की वजह से पहले व्यक्ति की मौत हुई थी. उधर मेघालय में शनिवार को कोविड-19 के 59 नए मामले आने के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में अभी तक 646 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें

नगालैंड में अधिकारियों ने बताया कि 50 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,289 हो गई. इन सभी चार लोगों की मौत दीमापुर जिले में हुई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पांग्यू फोम ने कहा कि मृतक अन्य बीमारियों से ग्रसित थे. राज्य में 744 लोगों का इलाज चल रहा है और 451 स्वस्थ हो चुके हैं.

मेघालय में शनिवार को कोविड-19 के 59 नए मामले आने के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में अभी तक 646 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने बताया कि आज आए 59 नए मामलों में बीएसएफ के छह कर्मी और चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पुलिसकर्मियों के मामले क्रमश: पूर्वी खासी हिल्स और पश्चिमी जयंतियां हिल्स जिले से आए हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अमन वार ने बताया कि नए मामले आने के साथ ही राज्य में इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है. राज्य में अभी तक 94 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि पांच लोगों की मौत हुई है.

राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सबसे ज्यादा 466 व्यक्तियों का इलाज जारी है जिनमें से 286 बीएसएफ के जवान, 159 असैन्य नागरिक और 21 सशस्त्र बलों के जवान हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here