पन्ना टाइगर रिजर्व के खेरईया नाले में एक साथ पानी पीते दिखे तीन बाघ

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थिति पन्ना टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आसानी से बाघो सहित अन्य वन्यजीवों के दीदार हो जाने के कारण यह टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके साथ ही पीटीआर में लगातार बाघो की संख्या में इजाफा भी हो रहा हैं यही कारण है कि आये दिन यहां आने वाले पर्यटकों को बाघो के रोमांचित करने वाले नजारे देखने को मिल रहे है ऐसा ही एक रोमांचित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक साथ तीन नर बाघ खेरईया नाले में पानी पीते दिख रहे है इसके बाद तीनो अपनी टेरेटरी को मार्क करते व स्वछंद विचरण करते हुए पर्यटकों को दिखे।

बतादें की यह तीनों नर बाघ पीटीआर की प्रसिद्ध बाघिन पी-652 के शावक बताये जा रहे है जो अब करीब ढाई साल के हो चुके है और अपनी टैरिटरी को मार्क करने के लिए लगातार घूम रहे है। बतादें की इस तरह के नजारे बहुत ही कम देखने को मिलते है और इस दुर्लभ नजारे को नाईट सफारी के द्वारान पर्यटकों ने अपने-अपने कैमरों में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here