बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कुल 17,397 नए मामले सामने आए. इससे पहले गुरुवार के दिन 16,750 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते शुक्रवार को 24 घंटे में 14,284 मरीजों ने कोरोना की जंग जीत ली और स्वस्थ होकर घर लौटे. शुक्रवार को इस संक्रमण से 219 मरीजों की मौत हो गई थी.
लॉकडाउन के दौरान कहां रहेगी छूट
-ऑनलाइन शॉप सहित ई-कामर्स सेवाओं को दी गई अनुमति.-अमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य ऑनलाइन सेवा खोलने की अनुमति.
-होटल-रेस्टोरेंट से स्विगी, जोमेटो की सुविधा मिल सकेगी.
-अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, किराना सामान के लिए होम डिलीवरी की अमुमति.
-सभी प्रकार की जुलूस, सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक आयोजन रहेगा प्रतिबंध.
-विवाह कार्यक्रम में सिर्फ 10 लोगों को मिलेगी अनुमति.
-अंत्येष्टि, दशगात्र, मृत्यु संबंधित कार्यों के लिए 10 लोगों को ही मिलेगी अमुमति.
-आम ग्राहकों के लिए बैंक सेवा रहेगा पूर्णत: बंद.
-मंत्री के बयान के साढ़े सात घंटे बाद जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश.