गुरु पूर्णिमा उत्सव के लिए बागेश्वर धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 500 पुलिसकर्मी तैनात

छतरपुर: बागेश्वर धाम पर होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। एसपी अगम जैन ने बताया कि संभाग और पुलिस मुख्यालय स्तर से जिले में अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है।उत्सव के दौरान अलग-अलग समय पर लगभग 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सागर संभाग और आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। हजारों की तादाद में भक्तों के गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने की संभावना है। हाल ही में हुए कुछ हादसों के बाद, कलेक्टर और एसपी ने धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

बाइट, अगम जैन ,एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here