घर-घर सकारात्मक ऊर्जा के लिय बागेश्वर महाराज ने 2 लाख भक्तों के साथ किया हनुमान चालीसा हवन

बागेश्वर धाम में गुरुवार को चतुर्थ श्री हनुमान चालीसा हवन का भव्य आयोजन किया गया इस विशेष अनुष्ठान में देश-विदेश से करीब 2 लाख भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आहुति डाली, वहीं धाम परिसर में लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से धाम पर उपस्थित होकर हवन में शामिल हुए,

इससे पहले भी धाम पर तीन हनुमान चालीसा हवन आयोजित किए जा चुके हैं। इन हवनों की श्रृंखला दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुई थी और 12 मार्च को इसका चौथा आयोजन संपन्न हुआ। यह हवन हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों के आधार पर विशेष विधि-विधान से संपन्न कराया गया,हवन का उद्देश्य सनातन परंपरा के अनुसार घर-घर यज्ञ और हवन की संस्कृति को पुनर्जीवित करना तथा लोगों को इसकी विधि से अवगत कराना है।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ आहुति देकर अपने घर-परिवार में फैली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की।बागेश्वर महराज ने बताया कि यह ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन भक्तों को साथ जोड़कर करवाया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों में भी हवन की परंपरा को अपनाएं।

पांचवा अगला हनुमान चालीसा हवन 20 अप्रैल को बागेश्वर धाम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here