छत्तीसगढ़ में आज 100 कम मिले कोरोना मरीज, शाम तक 65 पर ही पहुंचा कोविड मीटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार का दिन कोरोना वायरस को लेकर थोड़ी राहत भरा रहा। आज शाम तक 65 नए संक्रमित पाए गए। वहीं शुक्रवार को 166 नए मरीज मिले थे।

राज्य कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के मुताबिक शनिवार को शाम तक कुल 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3897 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 810 है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 17 है। कल 2 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी देखें : किल कोरोना ने खोली पोल

बुधवार को कोरोना की स्थिति

रात में बढ़ सकते हैं मरीज

राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर एक दिन में एक से अधिक बुलेटिन जारी करता है। शुक्रवार को भी दो बुलेटिन जारी किए गए थे। इसलिए आशंका है कि देर रात जारी होने वाली रिपोर्ट में कोविड-19 मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

कोविड बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here