इजरायल: तीन साल की मेलेनिया पेट्रुशान्सका (Melaniya Petrushanska) को अचानक ही 6 महीने का अप्रत्याशित निर्वासन झेलना पड़ा, वह देश से बाहर छुट्टियां मनाने छोटी सी ट्रिप पर गई थी और अचानक कोरोना वायरस (coronavirus) के कहर के चलते इजरायल (Israel) ने अपने बॉर्डर सील कर दिए.
यूक्रेनी अप्रवासी की इस 3 साल की बच्ची के माता-पिता की आंखों में लम्बे अरसे बाद इस हफ्ते उस वक्त मिलन के आंसू आ गए, जब इजरायली एयरलाइंस ने उसे यूक्रेन के कीव से स्पेशल सिक्योरिटी के साथ वापस लाने के लिए हामी भर दी. बच्ची जनवरी में अपनी दादी के साथ यूक्रेन गई थी.
वापस लौटने की फ्लाइट्स एकदम कम होती चली गईं, क्योंकि इजरायल भी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए तमाम तरह के प्रतिबंध लगा रहा था, हालांकि अब देश फिर से पटरी पर आने के लिए संघर्ष कर रहा है.
मेलेनिया की मां एलोना ने याद किया कि कैसे वो इतनी दूर फंसी अपनी बच्ची से वीडियो कॉल के जरिए बातें करती थीं, उस समय वो उसे समझाती थीं, ‘प्लेन बीमार है और उसके वापस आने का कोई रास्ता नहीं है.. क्योंकि हर कोई बीमार है.’
हालांकि मेलिनिया एक इजरायली नागरिक थीं, लेकिन उसकी दादी इजरायली नहीं थीं. एलोना के मुताबिक इसी के चलते बेटी का वहां लाना नामुमकिन जैसा हो गया था, क्योंकि लॉकडाउन के चलते विदेशी नागरिकों को आने की इजाजत नहीं थी, सिर्फ इजरायल के नागरिकों के लिए कुछ फ्लाइट उपलब्ध थीं.
ये भी पढ़ें: Deadline खत्म होते ही ह्यूस्टन के चीनी काउंसलेट में घुस गए अमेरिकी एजेंट्स, कराया बंद
बच्ची के माता पिता अपने आपको एकदम असहाय पा रहे थे. अगर वो उसे यूक्रेन लेने जाते तो नियमों के मुताबिक 14 दिन पहले क्वारंटाइन में रहना पड़ता और फिर अपने देश में भी इतने ही दिन. एलोना ने कहा कि उनके और पति के लिए इस डूबती इजरायली अर्थव्यवस्था में खतरे में पड़ी नौकरी से इतना समय निकालना नामुमकिन था.
बता दें कि इजरायल की एयरलाइंस (ISRAIR) पहली ऐसी एयरलाइंस होगी, जो इतने छोटे बच्चे को अकेले लाने के लिए तैयार हुई. एलोना ने बताया एयरलाइंस ने बच्ची के साथ एक कर्मचारी को यात्रा भर साथ रखने का खर्च भी बिल में जोड़ा है.
सच ये है कि मेलेनिया अभी सेल्फ आइसोलेशन में है. कोरोना वायरस गाइडलाइंस के तहत परिवार ने उसे अलग रखा है. हालांकि वह बाहर जाने के लिए लालायित रहती है.
एलोना बताती हैं, ‘हमें अब अच्छा लग रहा है, क्योंकि आखिरकार इतनी मुश्किलों और कठिन वक्त के बाद अब हम सब साथ हैं.’
ये भी देखें-

