Top Election Officer reviews election preparations in Bengal, law and order situation worsens – शीर्ष चुनाव अधिकारी ने बंगाल में चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की, कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब बताया

आने वाले दिनों में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाला है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोलकाता:

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारियों की बृहस्पतिवार को समीक्षा की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई.राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जैन ने यह स्पष्ट किया कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार की हिंसा हुई थी, वह ‘अस्वीकार्य’ है. इस संबंध में एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि आयोग कर्तव्यों की उपेक्षा करते पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को हटा दिया जाएगा और आयोग विधानसभा चुनाव को एक चुनौती के रूप में देख रहा है तथा वह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय, गृह सचिव एच के द्विवेदी और पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र ने बैठक में हिस्सा लिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here