Toxic Gut Symptoms: आंतों में भरा हो मेल तो बॉडी देता है ये 5 संकेत, दिखते ही करें गट डिटॉक्स के 5 नेचुरल उपचार – dietitian nikita tanwar shared sign 5 signs that indicating you need a gut cleanse

आंत आपके मुंह से गुद्दा द्वारा तक फैला शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यदि आपकों खाने से लेकर मल त्याग तक किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो बहुत चांस है कि यह आंतों में गड़बड़ी का परिणाम है। आंतों में गंदगी भर जाने पर यह सही से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में कई बीमारियां आंतरिक रूप से पनपने लगती हैं। इसलिए जरूरी टॉक्सिक गट (Toxic Gut) की पहचान सही वक्त पर करके इसके नेचुरल उपाय किए जाएं।

डायटीशियन निकिता तनवर हेल्थ से संबंधित समस्याओं और इसके समाधानों की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने उन लक्षणों या संकेतों को बताया है जो आंतों में गंदगी भरे होने की तरह इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं कैसे पता करें आंतों में भर गया है टॉक्सिन।

डायटीशियन ने बताया कैसे पता करें आंतों में भर गयी है गंदगी

​इन 5 संकेतों से समझे आंत में भर गयी है गंदगी

-5-
  1. पाचन गड़बड़ी जैसे गैस, सूजन, डकार आदि
  2. थोड़ा सा खाने के बाद ही पेट भरा लगना
  3. बिना किसी कारण संवेदनशीलता या एलर्जी का होना
  4. प्रतिरोधी चयापचय
  5. थायराइड की दवा का काम न कर पाना

​पर्याप्त पानी पिएं

मेयो क्लिनिक के अनुसार, पुरुषों को एक दिन में 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.7 लीटर पानी की आवश्यकता मिलती है, जिसे ड्रिंक्स और पानी वाले फूड्स की मदद से हासिल किया जा सकता है। यदि आपके शरीर में पानी की कमी है तो आंतों में गंदगी भरना और इससे कब्ज, अपच, गैस की परेशानी होना बेहद आम बात है।

​सेब के सिरके से करें गट की सफाई

एप्पल साइडर विनेगर को प्रोबायोटिक होने के कारण आंतों की सफाई के लिए सबसे किफायती चीज माना जाता है। दरअसल, इसमें एंजाइम और एसिड होते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को मारते हैं।

​गट डिटॉक्स के लिए लहसुन खाएं

लहसुन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए यह विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मददगार होता है। इसके साथ ही लहसुन में सेलेनियम भी होता है जो गट को डिटॉक्स करने वाले एंजाइम को एक्टिव करता है।

​हरी-पत्तेदार सब्जियां रखती हैं आंतों को साफ

हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर फाइबर होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों और कार्सिनोजेन्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं। ऐसे में आप गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह क्लींजिंग एंजाइम को ट्रिगर करता है।

​गट की सफाई के लिए करें दही या अचार का सेवन

अपने आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करना आंतों को साफ रखने का एक बेहतरीन तरीका है। ऐसे में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दही, अचार का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मदद से आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है साथ ही सूजन की शिकायत भी कम होती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here