दतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटे की मौत—माता-पिता गंभीर घायल

दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक संदीप अहिरवार की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दतिया-भांडेर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से हुआ।

मृतक संदीप अहिरवार शिवपुरी जिले के राजपुरदयाल गांव का निवासी था और वर्तमान में दतिया की सिद्धार्थ कॉलोनी में रह रहा था। उसके घायल पिता राकेश अहिरवार और मां भारती अहिरवार हैं। परिवार भांडेर स्थित लुहार वाली माता के दर्शन करने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में ट्रैक्टर और बाइक की आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

पिता राकेश अहिरवार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि मां भारती अहिरवार का इलाज दतिया जिला अस्पताल में जारी है।भांडेर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here