भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि पेसा के नियमों में यह प्रावधान किया गया है कि जनजातीय क्षेत्रों में रेत की खदान, मिट्टी की खदान, गौण खनिज अगर होगी तो उस पर पहला अधिकार जनजातीय समिति का होगा।


