अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से जुड़ा एक बड़ा फैसला एक बार फिर पाकिस्तान के लिए झटका साबित हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग (स्टेट डिपार्टमेंट) ने एक महीने के भीतर दूसरी बार पाकिस्तान को लेकर सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।नई एडवाइजरी के तहत अमेरिका ने पाकिस्तान को लेवल–3 श्रेणी में रखा है। यह श्रेणी हाई रिस्क कैटेगरी मानी जाती है, जहां यात्रा करने से पहले नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी जाती है।
इस श्रेणी में आने वाले देशों में बिना किसी पूर्व चेतावनी के आतंकी हमले, हिंसा या अन्य गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने अपनी चेतावनी में साफ कहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। आतंकी गतिविधियों, राजनीतिक अस्थिरता और आंतरिक हिंसा की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।इतना ही नहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्सों को लेवल–4 में रखा गया है, जो सबसे गंभीर श्रेणी मानी जाती है।
इस लेवल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वहां यात्रा बिल्कुल न करें, क्योंकि यह क्षेत्र अत्यधिक असुरक्षित माना जाता है।स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी केवल अमेरिकी पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों पर भी समान रूप से लागू होगी।विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका का यह कदम पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि और पर्यटन पर नकारात्मक असर डाल सकता है। साथ ही यह संकेत भी देता है कि अमेरिका अभी पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।


