एरिजोना, अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को एरिजोना में एक नई मास्क फैक्ट्री का दौरा किया. लेकिन फैक्ट्री का दौरा करते हुए उन्होंने खुद फेस मास्क (Face mask) नहीं पहना था. ट्रंप काफी समय बाद वॉशिंगटन से बाहर गए और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए N95 फेस मास्क बनाने वाली फैक्ट्री हनीवेल इंटरनेशनल का दौरा किया. यह फैक्ट्री अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के लिए फेस मास्क बना रही है.
फैक्ट्री के दौरे पर ट्रंप ने सेफ्टी गॉगल तो पहन रखे थे लेकिन मास्क नहीं लगाया था. जबकि फैक्ट्री के कर्माचरी फेस मास्क पहने हुए थे और वहां लिखा भी हुआ था कि ‘ध्यान दें: इस क्षेत्र में फेस मास्क जरूरी है. धन्यवाद!’
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने चीन को फिर घेरा, कहा- दक्षिण चीन सागर में कर रहा है आक्रामक व्यवहार
इतना ही नहीं उनके साथ हनीवेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेरियस एडमजीक, व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज और कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मास्क नहीं पहने थे.
सरकार ने अप्रैल के शुरुआत से ही अमेरिकियों को COVID-19 के कोई लक्षण न होने पर भी मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया है जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके, बावजूद इसके, ट्रंप ने अब तक अपने चेहरे को ढंकने से मना ही किया है.
उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने रविवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने मेयो क्लीनिक में गलती से फेस मास्क नहीं पहना तो उनकी खूब आलोचना की गई थी.
बता दें कि कोरोना वायरस ने अमेरिका में 1.2 मिलियन से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और करीब 71,000 लोग इसके चलते मारे गए हैं.
ट्रंप ने 2016 में, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ एरिजोना से चुनाव जीता था, लेकिन ओपिनियन पोल से पता चलता है कि वर्तमान में वे दक्षिण-पूर्वी राज्य में 2020 के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन को पीछे छोड़ रहे हैं.
लाइव टीवी

