वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कई देशों पर नई टैरिफ दरों का ऐलान कर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने दक्षिण कोरिया और जापान समेत 14 अन्य देशों पर भी टैरिफ लगाए थे।नए आदेश के तहत, इराक पर 30%, फिलीपींस पर 25%, ब्रुनेई पर 25%, अल्जीरिया पर 30% और मोल्दोवा पर 25% का भारी-भरकम टैक्स लगाया गया है।
ये नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी होंगी। ट्रंप प्रशासन के इस कदम को अमेरिका-फर्स्ट (America-First) व्यापार नीति के तहत देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी उद्योगों को संरक्षण देना है।इस ‘टैरिफ बम’ से इन देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ना तय है, और यह वैश्विक व्यापार में नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।


