तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का इजरायल पर हमला करने का बयान, बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इजरायल के खिलाफ आक्रामक बयान देते हुए सैन्य हस्तक्षेप की चेतावनी दी है। उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, एर्दोगन ने एक भाषण में कहा कि तुर्की पहले की तरह लीबिया और नागोर्नो-काराबाख में हस्तक्षेप कर चुका है और जरूरत पड़ने पर इजरायल में भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि तुर्की के पास इसके लिए पर्याप्त ताकत और एकता मौजूद है।एर्दोगन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तुर्की और इजरायल के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। उनके इस बयान से मध्य-पूर्व क्षेत्र में भू-राजनीतिक हालात और जटिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here