twinkle khanna sister in law saree: करीना के भाई के रिसेप्शन के लिए ट्विंकल खन्ना ने ननद से ‘उधार’ में ली थी सिल्क की साड़ी – twinkle khanna had worn her sister in law saree in kareena kapoor cousin armaan jain wedding

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ट्विंकल खन्ना को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है, लेकिन जब बात घर और परिवार की हो, तो इस मामले में यह अदाकारा काफी प्यार और समझदारी के साथ रिश्तों को संभालती है। यही वजह है कि उनकी अपने मायके से लेकर ससुराल तक के सभी रिश्तेदारों से अच्छी खासी बनती है। अक्षय कुमार की बहन से तो उनकी बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करती दिख जाती हैं। वैसे इनकी इस बॉन्डिंग का एक उदाहरण तब भी देखने को मिला था, जब करीना कपूर के भाई अरमान जैन की शादी में ट्विंकल ननद की साड़ी पहन पहुंची थीं।

ट्विंकल इस फंक्शन में चंदेरी सिल्क की सफेद साड़ी पहनी दिखाई दी थीं। इस पर ओवरऑल तोते की डिजाइन का गोल्डन प्रिंट था। वहीं बॉर्डर और फॉल पर सुनरी पट्टी थी, जिसके बीच में ऐड किया गया पिंक कलर उसे और खूबसूरत बना रहा था।

ऐक्ट्रेस और बिजनसवुमन ट्विंकल खन्ना ने साड़ी को डार्क गोल्डन कलर के हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ मैच किया था। इसकी डिजाइन को बेहद सिंपल रखते हुए नेकलाइन को भी राउंड शेप में ही रखा गया था। ट्विंकल ने इसके साथ फ्रूटी टच मेकअप किया था और अपनी आईज को आईलाइनर व काजल से हाईलाइट किया था।

बात करें जूलरी की, तो उन्होंने एक हाथ में मोटा गोल्ड कड़ा पहना था, वहीं दूसरे हाथ में वह डायमंड रिंग पहनी नजर आईं। उन्होंने कानों में लेयर्ड ईयररिंग्स पहने थे। इसके साथ बालों को उन्होंने मिडिल पार्टिशन करते हुए जूड़े में स्टाइल किया था।

ननद की साड़ी

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए, खुद यह बताया था कि यह वाइट साड़ी उनकी ननद की थी। उन्होंने साड़ी को कंफर्टेबल परिधान बताते हुए, इसकी तारीफ की थी। वैसे ऐक्ट्रेस को अपने इस लुक के लिए फैन्स से काफी तारीफ मिली थी। उन्होंने लुक को ‘एलिगेंट’, ‘ब्यूटीफुल’ बताया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here