Twitter deleted former Malaysian PM Mahathir Bin Mohamad Controversial tweet

नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter) ने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहमद (Mahathir Bin Mohamad) के विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया है. महाथिर मोहमद ने गुरुवार को फ्रांस पर हुए आतंकी हमले (France Terrorist Attack) का महिमामंडन करते हुए मजहबी कट्टरता को बढ़ावा देने वाले दर्जनों ट्वीट किये. उनके एक ट्वीट से लोगों में ज्यादा आक्रोश फैल गया.

यह भी पढ़ें: ‘मुंगेर पुलिस ने ही पहले की थी फायरिंग’, CISF की इंटरनल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या है मामला
दरअसल महाथिर मोहम्मद ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फ्रांस के खिलाफ दर्जनों ट्वीट किये. उन्होंने फ्रांस पर मुस्लिमों के प्रति द्वेष भाव रखने का आरोप लगाया. एक ट्वीट में महाथिर मोहम्मद ने लिखा, ‘मुस्लिमों को गुस्सा करने का और लाखों फ्रांसीसी लोगों को मारने का पूरा हक है.’ इसी ट्वीट को लेकर लोगों में आक्रोश पनप गया. ट्विटर पर लोगों ने महाथिर मोहम्मद के ट्वीट के प्रति आपत्ति जताई.

फ्रांस ने जताई आपत्ति
साथ ही फ्रांस के सचिव (Digital) सेड्रिक ओ ने भी पोस्ट की निंदा की और ट्विटर से पूर्व मलेशियाई प्रधानमंत्री के खाते को निलंबित करने की मांग की. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘यदि ट्विटर ऐसा नहीं करता, तो ट्विटर भी हत्या के लिए औपचारिक कॉल करने वालों का एक साथी होगा.’ सेड्रिक ओ ने ट्विटर फ्रांस के प्रबंध निदेशक के साथ बात कर ट्वीट पर आपत्ति जताई.

बढ़ते विरोध के चलते ट्विटर ने लिया फैसला
बढ़ते विरोध को देखते हुए ट्विटर ने विवादित ट्वीट डिलीट करने से पहले नियमों का उल्लंघन बताते हुए एक डिस्क्लेमर के साथ पोस्ट पर लेबल लगा दिया. बाद में लगातार यूजर्स द्वारा इसकी शिकायत करने और आपत्ति जताने पर महाथिर मोहम्मद के ट्वीट को पूरी तरह से डिलीट कर दिया गया.

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here