Twitter told employees they can work from home permanently after the end of the coronavirus lockdowns

सैन फ्रांसिस्को: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने के नाम नहीं ले रहा है. कोरोना के मद्देनजर ट्विटर कंपनी (Twitter) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने कई कर्मचारियों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) देने की बात कही है. 

ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि सितंबर से पहले ऑफिस खुलने की संभावना नहीं है. ऐसे में कई कर्मचारियों को कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम घर से काम करने के दौरान भी जल्द से जल्द रिस्पॉन्स देने के लिए हमेशा तैयार थे.

उन्होंने आगे कहा, ‘बीते कुछ महीनों में साबित हुआ कि हम कर सकते हैं. इसलिए अगर हमारे कर्मचारी एक ऐसी भूमिका और स्थिति में हैं कि वह घर से काम कर सकते हैं और वह इसे आगे भी करना चाहते हैं, तो हम ऐसा करेंगे.’

ये भी पढ़ें: PM मोदी के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर उद्योग जगत का रिएक्शन, जानें किसने क्या कहा

ऑफिस खोलने को लेकर ट्विटर ने कहा कि हालातों के अनुमति देने पर ही किसी भी ऑफिस को दोबारा सावधानीपूर्वक खोला जाएगा. प्रवक्ता ने कहा, ‘ऑफिस खोलने का फैसला हमारा होगा. तब, जब हमारे कर्मचारी वापस आना चाहेंगे. फिलहाल ऑफिस के सितंबर से पहले खुलने की संभावना नहीं है. अगर हम ऑफिस खोलने का फैसला लेते भी हैं, तो वह उस तरह नहीं होगा, जैसा पहले था.’

इसके अलावा फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियां भी अपने ज्यादातर कर्मचारियों को साल के अंत तक घर से काम करने की सुविधा दे सकती हैं. 

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here