अवैध विस्फोटक सामग्री से बम बनाते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री से बम बनाते दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार,करीबन 1 लाख रूपये कीमती विस्फोटक,बम बनाने की सामग्री बरामद, गाडरवारा पुलिस ने घनी आवासीय आबादी क्षेत्र में बिना अनुज्ञा के मौके पर बम बनाकर संग्रह करने वाले 02 आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करने में सफलता प्राप्त की है थाना गाडरवारा की पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान अवैध बम का निर्माण करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा डोलाबाबा विवेकानंद वार्ड गाडरवारा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मुकेश गोलंदाज के घर की दहलान में बम बनाते दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया।

आरोपी

1. मुकेश गोलंदाज पिता नन्हेलाल गोलंदाज उम्र 40 साल निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा 2. नीलेश गोलदांज पिता नन्हेलाल गोलंदाज उम्र 30 साल निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा के संयुक्त कब्जे से

जप्त सामान

(1) छः प्लास्टिक की बोरियों में सुलती से बने 4,395 नग सुपर ATOM बम, (2) तीन बोरियों में 1,235 नग खाकी रंग के बम बनाने वाले डिब्बे/खोखे, (3) बम बनाने हेतु 10 किलोग्राम जूट की सुतली, (4) बारूद लगी बत्तियाँ 1,600 नग, (5) एक थैली जिसमें 4.5 किलोग्राम बारूद, (6) एक थैली जिसमें 10,000 नग सुपर ATOM बम लिखी पट्टी हैं ।कुल कीमती करीबन 98,700 रू. जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है ।

बाइट – रत्नेश मिश्रा (sdop)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here