आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत…

Oplus_131072

श्योपुर मे दो नाबालिग़ बच्चो की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है..मृतक दोनों बच्चे आपस मे सगे भाई है जो जंगल मे मवेशी चराने गये हुए थे ओर जंगल मे अचानक शुरू हुई बारिश के बीच अचानक से आसमान से दोनों बच्चो पर आकाशीय बिजली गिर गई ओर दोनों बच्चो की मोके पर ही मौत हो गई घटना वीरपुर थाना इलाके के भैरोपुरा गांव की है…

आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भाइयो की मौत के बाद परिवार मे गमगीन माहौल होने के साथ पुरे गांव मे मातम पसरा हुआ है… हादसे का शिकार हुए दोनों सगे भाइयो की उम्र 10 ओर 13 साल बताई जा रही है जो भैरोपुरा गांव के जंगल मे अपने मवेशीयो को चराने गये हुए थे ओर अचानक मौसम बदलने के चलते शुरू होने बाली बारिश के बीच जंगल मे नदी किनारे मवेशी चरा रहे दोनों भाइयो पर गाज गिर गई ओर दोनों बच्चो की मौत हो गई इधर जब दोनों बच्चे घर नहीं लोटे तो परिजन जंगल मे दोनों बच्चो की तलाश मे पहुंचें ओर परिजनों को नदी किनारे दोनों भाइयो के शव पड़े मिले घटना के बाद वीरपुर पुलिस ने दोनों बच्चो के शव PM के लिए वीरपुर स्वास्थ केंद्र पहचाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here