सीहोर: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में यहां मरने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या अब चार हो गई है। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी और भीड़ के कारण तबीयत बिगड़ने से ये मौतें हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के रहने वाले चतुर सिंह (40) की मृत्यु कुबेरेश्वर धाम परिसर में अचानक चक्कर आने और गिरने से हुई। वहीं, दूसरा मामला ईश्वर सिंह (52) का है, जो होटल के सामने खड़े थे, तभी अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इन घटनाओं ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और आयोजकों को इस तरह के बड़े आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम करने की जरूरत है।