अयोध्या दीपोत्सव में दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज़्यादा दीयों से जगमगाई रामनगरी; सीएम योगी ने प्राप्त किए प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। यह लगातार नौवां वर्ष है जब अयोध्या ने दीये जलाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

बने दो प्रमुख रिकॉर्ड:

सबसे बड़ी तेल के दीयों की प्रदर्शनी: अयोध्या ज़िला प्रशासन, पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरयू तट पर 26,17,215 तेल के दीयों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी आयोजित की गई।

यह संख्या एक नया विश्व कीर्तिमान है।एक साथ सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा ‘दीये’ जलाना: दीपोत्सव के दौरान एक साथ लाखों लोगों ने दीये जलाकर एक और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र प्राप्त किए और इसे लोक आस्था और सांस्कृतिक गौरव की पहचान बताया। इस भव्य आयोजन से रामनगरी अयोध्या एक बार फिर विश्व पटल पर छा गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here