दो लोगो की गोली मारकर हत्या।

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं ऐसी कड़ी में आजाद नगर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने वाले एक युवक को भाई के ससुर सहित अन्य लोगों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया, फिलहाल घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर जल्द पकड़ने की बात कहीं जा रही हैं।

पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है आजाद नगर थाना क्षेत्र के नूरानी मस्जिद के वहां पर मोइन की आरिफ खिलजी, नासिर और यूसुफ़ अंसारी ने गोली मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है बताया जा रहा है, मृतक मोइन 12वीं क्लास में पढ़ता है और उसके पिता पेसे से मैकेनिक है जबकि भाई बड़ा भाई मुब्सिर सेल्समैन का काम करता है वही बताया जा रहा है कि बड़े भाई मुबसिर ने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरिफ की बेटी को से प्रेम विवाह किया है और उस दौरान आरिफ ने मृतक के पिता रफीक को यह धमकी दी थी कि उसकी बेटी को लौटा दे नहीं तो उसके बेटे को वह मार देगा और धमकी के कुछ ही दिनों बाद आरिफ ने इस तरह से पूरे घटनाक्रम को अंजाम दे दिया फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरिफ और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है वही बताया जा रहा है कि आरिफ का पत्थर का काम है और आरिफ की एक लेती बेटी से मृतक के भाई ने प्रेम विवाह किया था लेकिन आरिफ उस विवाह के खिलाफ था और उसके बाद ही उसने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

बाइट – राजेश दंडोतित , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here