types of apple and their taste: Types And Taste Of Apple: आपने कितनी तरह के सेब खाए हैं? यहां जानें इस हर दिल अजीज फल की 8 वरायटीज के बारे में – how many types of apple fruit and their taste and qualities

क्लासिक रेड सेब (Kashmiri Apple)

-kashmiri-apple

-कश्मीरी सेब लगभग पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। इन सेब को इनकी खूबसूरत रंगत के आधार पर क्लासिक रेड कैटिगरी में रखा गया है। ये सेब खाने में बहुत अधिक रसीले होते हैं।

मैकिन्टोश ऐपल (McIntosh apples)

-mcintosh-apples

-मैंकिटोश ऐपल गहरा गुलाबी शेड लिए हुए सुर्ख लाल सेब होता है। यह सेब अपने गूदे के कारण एक अलग पहचान रखता है। क्योंकि इसका गूदा बहुत मुलायम और दानेदार होता है। यही वजह है कि इसका उपयोग कैंडी, जैम और जेली जैसी चीजें बनाने में अधिक किया जाता है।

फूजी ऐपल (Fuji apples)

-fuji-apples

-फूजी ऐपल लाल-पीला और गुलाबी रंग के मिक्स शेड के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखने वाला सेब होता है। इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। खास बात यह है कि जितना दिखने में आकर्षक होता है, यह सेब खाने में भी उतना ही क्रंची होता है।

ग्रीन ऐपल (Green Apple)

-green-apple

-क्लासिक रेड के बाद सबसे अधिक पसंद किया जानेवाला सेब है हरा सेब (Green Apple) इसको ग्रेनी स्मिथ (Granny Smith) के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर ऐपल जूस बनाने में इसी सेब का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह अन्य सेब की तुलना में बहुत अधिक रसीला होता है।

पीला सेब (Yellow And Golden Apple)

-yellow-and-golden-apple

-जैसा कि ना से ही साफ है कि इस सेब का छिलका पीला होता है और इसकी रंगत कहीं-कही से सुनहरी होती है। इस कारण इसे गोल्डन ऐपल और येलो ऐपल के नाम से भी जाना जाता है। इस सेब का उपयोग मुख्य रूप से ऐपल ड्रिंक्स और वेब्रेज बनाने में किया जाता है।

हनीक्रिस्प ऐपल (Honeycrisp apples)

-honeycrisp-apples

-हनी क्रिस्प ऐपल बाहर से हल्का हरा होता और इस पर लाल सुर्खी होती है (यानी इसके छिलके का बेस हल्के हरे रंग का और ऊपर से सुर्ख लाल रंग के शेड्स होते हैं।) इस सेब का स्वाद खाने में शहद जैसी मिठास लिए हुए होता है। साथ ही यह बहुत क्रिस्पी भी होता है। आमतौर पर इस सेब का उपयोग फ्रूट सैलेड बनाने में किया जाता है।

बाल्डविन ऐपल (Baldwin)

-baldwin

-बाल्डविन सेब चटख लाल रंग का होता है और अन्य किस्म के सेबों की तुलना में दिखने में अधिक आकर्षक भी होता है। इस सेब की फसल सर्दियों के मौसम में अधिक होती है, इस कारण इसे विंटर ऐपल भी कहा जाता है।

-इस सेब को रेड डिलिशियस ऐपल (Red Delicious Apple) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन सेब की अन्य किस्मों की अपेक्षा यह फल मार्केट में कम उपलब्ध होता है। स्वाद में यह रसीला और क्रंची होता है।

गाला ऐपल (Gala Apple)

-gala-apple

-गाला का अर्थ होता है, जिसमें बहुत सारी चीजों का संगम हो। अगर सेब के बारे में इस शब्द का उपयोग किया जाता है तो इसका अर्थ है कि अलग-अलग तरह के सभी सेबों की खूबियां अपने आप में समेटे हुए, सभी खूबियों से भरपूर सेब।

रोज खाएं इन 3 फलों से तैयार फ्रूट चाट, दूर होगी विटमिन-सी की कमी

-गाला सेब अन्य प्रकार के सेबों की तुलना में काफी बड़े होते हैं। इस सेब की खास बात यह होती है कि इसका छिलका सेब के अंदरूनी हिस्से की तुलना में अधिक मीठा होता है। यही कारण है कि इसको छिलके सहित खाया जाता है।

दूर से ही अलविदा कह देगी कैंसर जैसी बीमारी, स्टार फ्रूट के फायदे जान लेंगे तो रोज खाएंगे

-गाला ऐपल बाहर से दिखने में फूजी ऐपल की तरह ही होता है लेकिन आकार में उससे बड़ा होता है। तो अब आप जान चुके हैं कि सेब की सबसे अधिक पसंद की जानेवाली प्रजातियों की खूबियां क्या हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत और मूड के हिसाब से सेब के स्वाद का लुत्फ उठाएं।

नाभि के निचले हिस्से पर वसा जमने से रोकते हैं ये 6 फल, इन्हें बनाएं अपनी साप्ताहिक डायट का हिस्सा

अकेला नींबू पानी दूर भगा देता है शरीर की ये 5 दिक्कतें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here