Special Grant for Marriage: दुबई के अरबपति बिजनेसमैन खलाफ अहमद अल हबतूर ने अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ऐसा फैसला किया है, जिसको जानने के बाद आप हैरान हो सकते हैं. UAE के इस उद्योगपति ने अपने कर्माचरियों को विवाह के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक गजब का ऑफर दिया है. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि जो भी अल हबतूर ग्रुप के अमीराती कर्मचारी इस साल शादी करेंगे, उनको कंपनी की ओर से Dh50,000 (12 लाख रुपये) का ग्रांट दिया जाएगा. अब इस फैसले की चारों चर्चा की जा रही हैं.
इतना ही नहीं अगर कोई कपल शादी के दो साल के भीतर पैरेंट्स बनता है, तो उसके लिए ये रकम दोगुनी यानी 24 लाख रुपये हो जाती है. हालांकि, ये ग्रांट केवल उन कर्मचारियों को है जो यूएई के मूल निवासी हैं. माना जा रहा कि इस पहल का मकसद UAE के युवाओं को परिवार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
मशहूर उद्योगपति ने क्या कहा?
एक्स पोस्ट में अहमद अल हबतूर ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देता हूं कि शादी और परिवार बढ़ाना सिर्फ पर्सनल मामले नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियां हैं, क्योंकि राष्ट्र इन्हीं से बनते हैं और समुदाय इन्हीं से कायम रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकारें युवाओं को उनके पारिवारिक जीवन की शुरुआत में सपोर्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं. लेकिन UAE के नागरिकों को शादी करने और परिवार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सभी की तरफ से प्रैक्टिकल पहलों की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: पहले चार लेन फिर अचानक दो लेन, क्या है मीरा-भायंदर फ्लाईओवर की सच्चाई? सवालों के बीच क्या बोला MMRDA?
इस बात पर दिया खास जोर
वहीं, उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया है कि एक मजबूत राष्ट्र के लिए परिवार बहुत जरूरी है और बच्चे देश के भविष्य में एक इन्वेस्टमेंट हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा कि परिवार बनाना एक साझा जिम्मेदारी है और हर पहल, चाहे छोटी हो या बड़ी, हमारे समाज और राष्ट्र के भविष्य में फर्क लाती है.
कौन हैं अल हबतूर?
गौरतलब है कि खलफ अहमद अल हबतूर UAE के एक बिजनेसमैन हैं. अल हबतूर ग्रुप और दुबई नेशनल इंश्योरेंस एंड रीइंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह इससे पहले कमर्शियल बैंक ऑफ़ दुबई के चेयरमैन भी रह चुके हैं. गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में अल हबतूर ने युवा अमीराती लोगों से शादी करने का आग्रह किया था. इस दौरान उन्होंने एक ऐसे कानून की उम्मीद भी जताई थी, जो स्थानीय लोगों को 30 साल की उम्र से पहले शादी करने के लिए प्रोत्साहित करे. उनका मानना है कि जो भी युवा बिना किसी सही कारण के शादी से बचते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
Source link


