उज्जैन वीडियो सोर्स महाकाल मंदिर स्लग: बाबा महाकाल का दिव्य भस्म आरती श्रृंगार, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु।
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आज रविवार, 1 नवंबर 2026 को तड़के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की दिव्य प्रातः कालीन भस्म आरती संपन्न हुई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का अद्भुत और भव्य श्रृंगार किया गया। तड़के महाकाल मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती के अलौकिक दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


