अपनी जीवनी बता कर जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी उमा भारती

15 दिन तक रोज जन्म से लेकर अभी तक के प्रसंग बताएंगी पूर्व मुख्यमंत्री

ट्विटर पर साझा करेंगी अपनी जीवन गाथा

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज 3 मई को अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाएंगी। कोरोना लॉकडाउन के चलते उन्होंने लोगों को जहां हैं वहीं से शुभकामनाएं देने को कहा है।

लॉकडाउन में भोपाल में निवास कर रहीं सुश्री भारती जन्मदिन पर एक नई पहल करने जा रही हैं। कल से वे अगले 15 दिन तक रोज अपने जन्म से लेकर अभी तक के प्रसंग ट्विटर पर साझा करेंगी।


उमा भारती ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ट्वीट कर अपनी यह योजना बताई है। उन्होंने कहा- कल 3 मई है तारीख के अनुसार कल मेरा जन्मदिन है, किंतु तिथि के अनुसार मेरा जन्मदिन अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को था। व्यक्तिगत तौर पर मैं अपने परिजनों के साथ अक्षय तृतीया को ही अपने पैदा होने की खुशी मना लेती हूं, मेरी मां अक्षय तृतीया को मेरे जन्म की खुशी में गांव भर में बताशे बटवाती थी।

कल 3 मई को तारीख के अनुसार मेरा जन्मदिन होगा मैं अभी से आप सब से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद मांगती हूं तथा कल से मैं आपको अपने जन्म से लेकर आज तक के कुछ प्रसंगों को आने वाले 15 दिनों तक शेयर करती रहूंगी।

उमा भारती ने समर्थकों और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे जहां हैं वहीं से मुझे शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने की कृपा करें, आने का कष्ट ना करें। लॉक डाउन की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए कल मैं अपना जन्मदिन मनाऊंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here