शराब माफ़ियाओं ने की गोली मारकर चाचा भतीजे की हत्या

मुरैना – मुरैना अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफ़ियाओं ने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह यह वारदात सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाईखा का पुरा पुलिया के पास हुई है। महेंद्र भदौरिया और उसका भतीजा सौरभ भदौरिया आबकारी शराब ठेकेदार की दुकानों का काम संभालते हैं। दोनों को सूचना मिली कि सिहोनिया से गोपी-पंचोली गांव की तरफ़ अवैध शराब की गाड़ी जा रही है।

चाचा भतीजे ने अवैध शराब की गाड़ी को रोकने के लिए अपनी बोलेरो गाड़ी सड़क पर लगा दी। इसी बीच अवैध शराब लेकर जा रहे हैं माफ़ियाओं ने सीधे फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से सौरभ और महेंद्र भदौरिया की मौक़े पर ही मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं। घटना के बाद से सिहोनिया से लेकर जिला अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000708986.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here