“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना सटई पुलिस ने 2 गुम बालिकाओं को किया दस्तयाब।

छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 1 जनवरी 2025 से अभी तक(पंजीकृत) गुम हुए करीब 115 बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं।थाना सटई पुलिस ने वर्ष 2024 माह सितंबर में गुम हुई बालिका को एवं 12 दिन पहले गुम हुई बालिका सहित 2 नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब किया।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिटोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक आर एन पटेरिया उपनिरीक्षक तिलक सिंह, प्रधान आरक्षक संतराम, बाबूराम, कुरबान, महिला आरक्षक कविता, दीपाली की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here