कलेक्टर के निर्देशन में महाकुंभ मेले में जा रहे जिले के दर्शनार्थियों एवं नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित

कलेक्टर के निर्देशन में महाकुंभ मेले में जा रहे जिले के दर्शनार्थियों एवं नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित, 8-8 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों को किया गया नियुक्त**कंट्रोल रूम के नम्बर 7746917627 पर करें संपर्क*——–प्रयागराज महाकुंभ मेला में जा रहे छतरपुर जिले के दर्शनार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे द्वारा आदेश जारी करते हुए जिला स्तर पर नियंत्रण, समन्वय, शिकायत निवारण, सूचना प्रेषण आदि कार्य के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 3 में स्थापित किया गया है। जिसका मोबाइल नंबर 7746917627 है। उक्त कार्य के लिए आदित्य सोनकिया, एसएलआर, नोडल अधिकारी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष के सुचारू रूप से संचालन के लिए कर्मचारियों को 8-8 घंटे की शिफ्ट में कार्य के लिए नियुक्त किया गए है। उक्त कार्य के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी स्टाफ समस्त फोन कॉल एवं जानकारी की विवरण पंजी संधारित करेंगे। प्राप्त सूचना से तत्काल नोडल अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। कर्ण सिंह अहिरवार, सहायक ग्रेड 3 शिकायत शाखा मो. 9753146180 प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, रतन वाल्मीकि सहायक ग्रेड 3 जल संसाधन विभाग मो. 9425880073 दोपहर 3 बजे से रात्रि 1 बजे तक, कल्याण सिंह राजपूत स्थाई कर्मचारी जनजाति कार्य विभाग मो. 7470409084 रात्रि 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक। इनकी ड्यूटी 31 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक लगाई गई है। इसके अलावा विपिन सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर भू अर्जन शाखा मो. 9630105480 प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, राहुल श्रीवास कंप्यूटर ऑपरेटर मो. 7987824544 दोपहर 3 बजे से रात के 11 बजे तक और 11 बजे से प्रातः 7 बजे तकमुस्ताक खान सहायक ग्रेड 3 नगर पालिका मो. 7470409084 की 13 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक ड्यूटी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here