Unfortunate that people of state are paying for the discord, Says BJPs Vasundhara Raje on Congress crisis in Rajasthan – राजस्थान के लोग कांग्रेस के कलह की कीमत चुका रहे है : BJP नेता वसुंधरा राजे

राजस्थान के लोग कांग्रेस के कलह की कीमत चुका रहे है : BJP नेता वसुंधरा राजे

नई दिल्ली:

राजस्थान में जारी सियासी संग्राम अब जहां कोर्ट में पहुंच गया है वहीं इस पूरे मामले में आज पहली बार राज्य बीजेपी की सबसे बड़ी नेता का बयान सामने आया है. राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कांग्रेस पार्टी द्वारा बीजेपी नेताओं पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगाने को कहा कि कांग्रेस अपने घर की लड़ाई में बीजेपी को ना घसीटे, राजे ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि “यह दु्भाग्यपू्र्ण हैं कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की अंदरुनी कलह की कीमत चुकानी पड़ रही है.”

यह भी पढ़ें

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने  #RajasthanFirst

ऐसे समय में जब राज्य में कोरोनावायरस के चलते 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इस संक्रमण के कारण बीमार लोगों की संख्या 28500 के पार पहुंच गई है. ऐसे समय में जब किसानों की खेती पर टिड्डियों की हमला हो रहा है. ऐसे समय में जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है. ऐसे समय में जब राज्य में बिजली का भीषण संकट देखने को मिल रहा है. अभी तो मैंने कुछ ही समस्याओं को गिनाए हैं जिनका राजस्थान की जनता सामना कर रही है. इसमें बीजेपी को बीच में खींचना और बीजेपी नेताओं पर कीचड़ उछालने का कोई मतलब नहीं है. 

 

lisemtoc

रिजॉर्ट में नहीं मिले सचिन पायलट कैंप के विधायक


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here