केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने टीबी मरीजों को वितरित की फूड बास्केट

छतरपुर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के उपरांत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में 5 टी.बी. मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके उपचार को प्रभावी बनाया जा सके। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी टीबी मरीजों को पोषण के रूप में फूड बास्केट वितरित करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here