UP: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार – jaunpur former mp dhanajay singh arrested demanding extortion money construction company

  • अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
  • जौनपुर पुलिस ने आवास पर छापेमारी कर किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर संसदीय सीट से सांसद रहे बाहुबली धनंजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धनंजय की गिरफ्तारी की कार्रवाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में की गई है. पूर्व सांसद पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था.

जानकारी के अनुसार जौनपुर पुलिस की एक टीम ने रविवार की रात धनंजय सिंह के जौनपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने आवास से पूर्व सांसद के साथ ही विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अभिनव सिंघल ने पूर्व सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. यह कंस्ट्रक्शन कंपनी मुजफ्फरनगर की है.

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में गवाही देने से रोकने के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

सिंघल ने बाहुबली नेता पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि धनंजय सिंह ने रंगदारी न देने पर उनका अपहरण करा लेने और जान से मार देने की धमकी दी है.पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर रविवार की रात छापेमारी कर धनंजय और उनके एक सहयोगी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- डॉक्टर आत्महत्या मामले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए AAP MLA प्रकाश जारवाल

बताया जाता है कि कंपनी के पास लगभग 300 करोड़ की लागत से जिले में सीवर लाइन बिछाने का टेंडर है. कंपनी के मालिक की ओर से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हरकत में आए पुलिस महकमे ने पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के लिए आधा दर्जन थानों की फोर्स लगाई गई थी.

27 साल की उम्र में चुने गए थे विधायक

बता दें कि 27 साल की उम्र में साल 2002 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा पहुंच सबको चौंका देने वाले धनंजय 2007 में जदयू के टिकट पर विधायक चुने गए थे. वे बाद में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे. बसपा के टिकट पर 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा और धनंजय ने जीत दर्ज कर संसद में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here