UP: 67 मजदूरों से भरा ट्रक मंदिर के सामने पलटा, सभी बाल-बाल बचे – Coronavirus lockdown mahoba road accident truck overturned all migrant labourers safe covid 19 news

  • बजरंगबली मंदिर के सामने हुआ हादसा, सूचना मिलने पहुंची पुलिस
  • ट्रक में सवार प्रवासी मजदूर बोले- बजरंगबली ने बचा ली हमारी जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई’ कहावत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के महोबा में तब सही साबित हुई, जब सड़क किनारे बजरंगबली के मंदिर के सामने मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार सभी मजदूर सकुशल बाहर निकल आए.

दरअसल, महोबा जिले के झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर गुजरात से झारखंड जा रहा मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गया. जहां पर यह ट्रक पलटा वहां बजरंग बली का मंदिर भी था. इस दुर्घटना में ट्रक पर सवार झारखंड के सभी 67 मजदूर बाल-बाल बच गए. सिर्फ तीन मजदूरों को मामूली चोट आईं.

temple_051620123656.jpgबजरंगबली मंदिर परिसर में आराम करते मजदूर

वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने सभी मजदूरों को सकुशल देख राहत की सांस ली. महोबा जिले के पनवाड़ी थाने की 112 पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों की मदद की है. फिलहाल ये प्रवासी मजदूर बजरंगबली मंदिर परिसर में रुके हुए है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

ट्रक में सवार रहे झारखंड के मजदूर केशव ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बजरंगबली के मंदिर के सामने पलट गया. हालांकि हनुमान जी की कृपा से ट्रक में सवार सभी 67 मजदूर बाल-बाल बच गए. ट्रक में बड़ी तादाद में मजदूरों के सवार होने के बावजूद सिर्फ तीन लोगों को मामूली चोटें आईं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया को जकड़ लिया है. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा. इसके चलते लोगों का कामकाज ठप हो गया है और प्रवासी मजदूर किसी तरह अपने घरों को पलायन कर रहे हैं. ट्रेन और बस नहीं मिलने पर प्रवासी मजदूर ट्रकों, साइकिल और पैदल ही सफर कर रहे हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here