UP: After leaving the Infant Girl in the bag to die, Passengers saw their life saved – नवजात बच्ची को बैग में भरकर मरने के लिए छोड़ा, राहगीरों ने देखा तो जान बची

नवजात बच्ची को बैग में भरकर मरने के लिए छोड़ा, राहगीरों ने देखा तो जान बची

मेरठ में सड़क के किनारे बैग में मिली बच्ची.

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक बैग में सोमवार को एक नवजात बच्ची मिली. उस मासूम बच्ची को तेज ठंड के मौसम में मरने के लिए छोड़ दिया गया था.  उस बच्ची को तीन बैगों के अंदर बंद करके रखा गया था.इस घटना के वीडियो सामने आए हैं जिसमें राहगीर क्रमश: बैगों को खोलते हैं और उसमें नवजात बच्ची रोती हुई मिलती है. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

थाना परतापुर के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे कैलाश डेरी के पास राहगीरों को सड़क के किनारे एक बैग पड़ा दिखा, जिसमें से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी. राहगीरों ने बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर करीब तीन माह की बच्ची थी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरन्त प्यारेलाल अस्पताल भर्ती कराया, जहां बच्ची का उपचार चल रहा है. सतीश कुमार के अनुसार, बच्ची फिलहाल ‘चाइल्ड हेल्प लाइन’ की निगरानी में है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here