up moradabad hospital ward boy dies after receiving covid-19 vaccine official says unrelated to jab – UP : कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की मौत, अधिकारी बोले- वैक्सीन वजह नहीं

खास बातें

  • मुरादाबाद के एक सरकारी अस्पताल की घटना
  • कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद 24 घंटे के भीतर मौत
  • वार्ड बॉय महिपाल सिंह को पहले से निमोनिया और जुकाम भी था

लखनऊ:

Covid-19 Vaccination : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक सरकारी अस्पताल में रविवार की शाम को 46 साल के एक वार्ड बॉय की मौत हो गई, जिसे 24 घंटे पहले ही कोविड वैक्सीन लगाया गया था. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि उसकी मौत का कोविड वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है. 

यह भी पढ़ें

वार्ड बॉय महिपाल सिंह की रविवार को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मौत हो गई थी. उनके परिवारवालों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद से ही परेशानी की शिकायत कर रहे थे.

मुरादाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर MC गर्ग ने रविवार देर रात पत्रकारों से कहा कि ‘उन्हें शनिवार की दोपहर वैक्सीन लगाई गई थी. रविवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई. हम उनकी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. पोस्टमार्टम कराया जाएगा. यह वैक्सीन का रिएक्शन नहीं लगता है. उन्होंने शनिवार की रात को अपनी नाइट ड्यूटी भी की थी और तबतक कोई दिक्कत नहीं थी.’

यह भी पढ़ें : दिल्ली : टीकाकरण के बाद सामने आईं 51 मामूली घटनाएं, 1 मामला गंभीर

यूपी सरकार के मुताबिक, महिपाल सिंह के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत ‘cardio-pulmonary disease’ के चलते ‘cardiogenic shock/septicemic shock’ की वजह से हुआ है.

Newsbeep

वार्ड बॉय के बेटे विशाल ने मीडिया से कहा कि उनके पिता को पहले से समस्या रही होगी, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद से उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई. उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता वैक्सीन सेंटर से दोपहर लगभग 1.30 बजे निकले. मैं उन्हें घर लेकर आया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और खांसी आ रही थी. उन्हें निमोनिया का असर, खांसी और जुकाम था लेकिन घर आने के बाद उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई.’

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी शनिवार को राज्य में कुल 22,643 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है. राज्य में वैक्सीनेशन का अगला चरण 22 जनवरी को पूरा किया जाना है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here