ईरान पर अमेरिकी हमला: ट्रंप देंगे जानकारी, ईरान ने बताया ‘दुश्मन का हमला’

वाशिंगटन डीसी/तेहरान: ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हवाई हमला कर दिया है। अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु साइट्स – फोर्डो (Fordow), नटान्ज़ (Natanz) और इस्फ़हान (Esfahan) को निशाना बनाया है।इस हमले के बाद व्हाइट हाउस ने टेलीविजन नेटवर्क को अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार रात 10 बजे) देश को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप हमले के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

अमेरिकी हमले पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ईरान ने इस कार्रवाई को ‘दुश्मन का हमला’ बताया है। ईरान के अनुसार, उनकी सेना ने अमेरिकी हमलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। ईरान ने यह भी दावा किया कि फोर्डो न्यूक्लियर साइट के एक हिस्से पर हमला हुआ, लेकिन हमले से कुछ समय पहले ही तीनों परमाणु स्थलों को खाली कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here