US FDA gives emergency use authorisation to COVID-19 vaccine from Johnson and Johnson | अमेरिका में एफडीए ने Johnson & Johnson की वैक्सीन को दी इस्तेमाल की मंजूरी, Coronavirus से बचाएगी सिर्फ 1 डोज

वॉशिंगटन: अमेरिका में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक ही असरदार है, जबकि अब तक जिन वैक्सीन को मंजूरी मिली थी, उनकी दो डोज लेना जरूरी था. बता दें कि अब अमेरिका में कोरोना से जंग के लिए तीन वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता. इससे पहले फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी मिली थी.

सिर्फ एक खुराक में होगा काम

एफडीए (FDA) के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह टीका कोविड-19 (Covid-19) के मध्यम से गंभीर स्तर के संक्रमण को रोकने के लिए करीब 66 प्रतिशत प्रभाव क्षमता रखता है. एफडीए ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के इस टीके की दो के बजाय सिर्फ एक खुराक देने की जरूरत होगी और यह उपयोग के लिए सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें- PM Modi को आज भी इस बात का मलाल, मन की बात कार्यक्रम में बताया- क्या है उनकी कमी

लाइव टीवी

18 साल से बड़े लोगों को लगेगी वैक्सीन

जॉनसन ऐंड जॉनसन वैक्सीन को मंजूरी देते हुए एफडीए ने कहा, ‘आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोकथाम के लिए तीसरे टीके के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी. जॉनसन एंड जॉनसन की जॉनसेन कोविड -19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) को 18 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में इस्तेमाल के लिए वितरित किया जा सकता है.’

जॉनसन की वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट नहीं

जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल तीन महाद्वीपों में कि गया है. वैक्सीन से अमेरिका में कोरोना के खिलाफ करीब 85.9 प्रतिशत तक सुरक्षा पाई गई. जबकि खास बात है कि ट्रायल में सिर्फ 2.3 प्रतिशत गंभीर साइड इफेक्ट देखे गए. इसके लिए एडीनोवायरस (Adenovirus) की मदद से प्रोटीन को शरीर में पहुंचाया जाता है, जिससे इम्यून रिस्पॉन्स पैदा होता है.

अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और 5 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. worldometers के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में अब तक 2 करोड़ 92 लाख 2 हजार 824 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 5 लाख 24 हजार 669 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में 1 करोड़ 96 लाख 32 हजार 523 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं और 90 लाख 45 हजार 632 एक्टिव केस मौजूद हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here