ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई, 48 घंटे में 470 अरब रुपये के हथियार खर्च

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के अनुसार अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह सैन्य अभियान 28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है।अमेरिका के तीन अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि हमले के पहले 48 घंटों के भीतर ही पेंटागन ने करीब 5.6 बिलियन डॉलर (लगभग 470 अरब रुपये) के हथियारों का इस्तेमाल कर लिया। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों के उपयोग ने अमेरिका की सैन्य तैयारियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस को दिए गए एक अनुमान में यह जानकारी सामने आई। इस रिपोर्ट ने कैपिटल हिल में कुछ सांसदों की उस चिंता को और बढ़ा दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में अमेरिका के एडवांस्ड हथियारों का जखीरा तेजी से कम हो रहा है।

हालांकि, ट्रंप प्रशासन से जुड़े कुछ सांसद लगातार यह दावा करते रहे हैं कि ईरान के खिलाफ चल रही कार्रवाई का अमेरिकी सेना की सैन्य तैयारियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन नए आंकड़ों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल मध्य पूर्व में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस सैन्य कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here