US President Donald Trump nominates Amy Coney Barrett as Supreme Court judge

वाशिंगटन: सभी अटकलों को समाप्त करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने एमी कोनेय बारेट (Amy Coney Barrett) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के नए जज के तौर पर नामित किया है. यह प्रक्रिया न्यायाधीश रुथ बादर गिन्सबर्ग (Judge Ruth Bader Ginsberg) की मौत के बाद रिक्त हुए पद को भरने के लिए की गई है.

नामांकन करने के बाद ट्रम्प ने व्हाइट हाउस (White House) में कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर हमारे देश की सबसे बेहतरीन कानूनी विद, प्रतिभाशाली एमी कोनेय बारेट को नामित करना मेरे लिए सम्मान का विषय है. वह विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं. संविधान के प्रति गकहरी निष्ठा रखती हैं.’

ट्रंप ने की बारेट की जमकर तारीफ
इस दौरान ट्रंप ने बारेट की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘मैंने अध्ययन किया कि आप इस काम के लिए बहुत ही योग्य हैं, आपका काम शानदार रहेगा.’ ट्रंप ने उम्मीद जताई कि बारेट की नियुक्ति में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए. बेहद आसानी से और बिना किसी विवाद के पूरी हो जानी चाहिए. इसके लिए ट्रंप ने बारेट को शुभकामननाएं दीं.

बारेट ने ट्रंप के प्रति जताया आभार
नामांकन के बाद अपने संबोधन में बारेट ने ट्रम्प को धन्यवाद दिया और कहा, ‘मैं पूरी तरह से समझती हूं कि राष्ट्रपति (PresidentP) के लिए यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है. अगर सीनेट मेरे ऊपर विश्वास जताते हैं तो मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगी. मैं अमेरिका (America) और संयुक्त राज्य अमेरिका (United State) के संविधान से प्यार करती हूं.’

2017 में भी ट्रंप ने ही किया था नामित
बता दें कि 48 वर्षीय बारेट वर्तमान में 7वें सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स (7th Circuit Court of Appeals) में एक जज हैं. यहां भी उन्हें 2017 में ट्रम्प द्वारा ही नामित किया गया था. उन्होंने रोड्स कॉलेज से स्नातक किया है और नोट्रे डेम लॉ स्कूल (Notre Dame Law School) विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं.

जल्दबाजी के लिए ट्रंप की हुई थी आलोचना
बता दें कि तीन नवंबर को प्रस्तावित अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential election) के लिए नामांकन 40 दिन पहले किया गया था. इस पूरी प्रक्रिया में जल्दबादी के लिए डोनाल्ड ट्रम्प की विपक्ष द्वारा अत्यधिक आलोचना की गई थी. हालाँकि, ट्रंप ने अपने निर्णय को यह कहते हुए उचित ठहराया कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत उनका सर्वोच्च और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है.

LIVE टीवी: 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here