Valentines Day 2019 Valentines Day Gift Idea This Is How You Should Take Revenge From Your Ex On Valentines Day Tk | Valentine’s Day: 140 रुपए में लीजिए अपने एक्स से बदला और कॉक्रोच का रखिए नाम

Valentine's Day: 140 रुपए में लीजिए अपने एक्स से बदला और कॉक्रोच का रखिए नाम



अगर वैलेंटाइन डे पर आप सिंगल है या आपका ब्रेकअप हो चुका है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है. इस दिन रोमांटिक होने के बजाय आप थोड़ी फ्रीडम लेकर अपने एक्स से बदला ले सकते हैं. वो बहुत ही मजेदार तरीके से.

अब आप एक कॉक्रोच का नाम अपने एक्स के नाम पर रख सकते हैं. जी हां. है न मजेदार तरीका. वैसे मजेदार तरीका तो आपके लिए हैं. आपके एक्स के लिए तो शर्मनाक होना चाहिए.

आप एक कॉक्रोच का नाम अपने एक्स के नाम पर रखिए. आपको इसके बदले में एक डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा वो भी बहुत सस्ते में. आपको ज्यादा से ज्यादा डेढ़ सौ रुपए के आसपास खर्च करने पड़ेंगे.

इंग्लैंड के हेम्सली कंजर्वेशन सेंटर ने एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें आप अपने एक्स के नाम पर कॉक्रोच का नाम रख सकते हैं. हालांकि, आपको उस कॉक्रोच को एडॉप्ट करने की जरूरत नहीं है लेकिन आप उसका नाम जरूर रख सकते हैं. इसके बाद सेंटर आपको कॉक्रोच के नाम से एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी भेजेंगे. इसके लिए आपको 1.50 पाउंड यानी लगभग 140 रुपए की कीमत चुकानी होगी. आपका ये पैसा ज़ू के प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

ट्रांजैक्शन के लिए आपको पेपाल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप चेक आउट पर अपना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. सेंटर डिजिटल सर्टिफिकेट आपको ईमेल कर देगा.

अपने एक्स से बदला लेने को उतावले हैं, तो ज्यादा जानकारी के लिए ये पोस्ट देख सकते हैं-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here