VD will again bring BJP in power : Uma Bharti – भाजपा को फिर सत्ता दिलाएंगे वीडी : उमा भारती

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उम्मीद जताई है कि नए प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भाजपा को फिर मध्यप्रदेश की सत्ता दिलाएंगे।
कल ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए विष्णुदत्त शर्मा को बधाई देते हुए उमा भारती ने तीन ट्वीट किए हैं। वीडी शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने शर्मा को कुशल संगठक और निष्ठावान कार्यकर्ता बताया है।
Bjp की सक्रिय चुनावी राजनीति से विराम लेकर उमा भारती आजकल गंगा शुद्धिकरण के काम में जुटी हैं। पिछले दिनों उन्होंने घोषणा की है कि वे 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here