Sunday, June 29, 2025
HomeBreaking Newsअमेरिका के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र

अमेरिका के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र

कोरोना से निजात पाने राष्ट्रपति ट्रंप ने कराया धार्मिक आयोजन

नई दिल्ली। कोरोना के कहर से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस मनाया गया। इस मौके पर व्हाइट हाउस में वैदिक शांति पाठ भी कराया गया।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में ‘शांति पाठ’ के उच्चारण के लिए खास हिंदू पंडित को बुलाया गया था। स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने वैदिक मंत्र का उच्चारण किया। प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के गुरुओं को बुलाया गया था। इस दौरान कोरोना संकट से जल्द से जल्द बाहर आने के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि हम सभी प्रार्थना करते हैं कि भगवान हमारी रक्षा करेंगे।

स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने किया वैदिक मंत्रों का उच्चारण

ट्रंप अब रोज कराएंगे कोरोना टेस्ट

कोरोना के सामने सुपरपावर अमेरिका भी बेबस नजर आ रहा है। महामारी की वजह से अब तक 76 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक निकट सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से व्हाइट हाउस में हड़कंप मच गया है। जिस पर्सनल वॉलेट को कोरोना संक्रमित पाया गया है वो अमेरिकी नौसेना के सदस्य हैं। नौसैनिक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पूरे व्हाइट हाउस में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खतरे को देखते हुए ट्रंप की फिर से कोरोना की जांच की गई। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ट्रंप ने कहा कि वो और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मचारी कोरोना वायरस की हर रोज जांच करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100