मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बुधवार को जिला अदालत फैसला सुनाएगी। सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी साहिल शुक्ला आरोपी हैं। करीब 126 तारीखों, 22 से अधिक गवाहों और लंबे ट्रायल के बाद अदालत अब यह तय करेगी कि अभियोजन पक्ष दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को कितना साबित कर पाया। फैसले को लेकर सभी की नजरें अदालत पर टिकी हैं।


